Friday, July 22, 2011

मनु स्मृति

तुझे मनु कहूँ या मन, 
तू है मेरा मन |
तू है सबका दुलारा, 
प्यारा प्यारा मन |

माँ के गाने में तेरा बचपन,
तू नाम करेगा रौशन |
हो गया जीवन का धरम,
फ्लाईट लेफ्टिनेंट मनु का मन |

तूने इसे चरितार्थ किया,
जीवन देकर कृतार्थ किया |
धरती ने तुझ पर नाज़ किया,
तू दानवीर है मन |

MIG २१ बिगड़े घोड़े को,
तूने धूल चटाई |
मासूमों की जान बचाकर,
भटिंडा में इतिहास रचाई |

सीना तो चौड़ा कर डाला,
पर आँखें हो गयीं नम |
नाम कमाकर चला गया,
क्यों चला गया तू मन |

तू वीरगति को प्राप्त हो गया,
पर माँ का सीना छलनी हो गया |
पागल हो गया मन,
तू कहाँ गया,
तू कहाँ गया,
तू कहाँ गया मेरा मन |

जल्दी से तू आ जाना,
यूँ सरहद छोड़ कर ना जाना |
ये मन हर पल मन मन करता,
तुझे ढूंढता है मन |

तू है मेरा विश्वास,
तू है इश्वर का वरदान |
इस जन्म का उद्धार,
तू धन्य है , 
तू धन्य है ,
तू धन्य है मेरा मन |

               - written by Madhu(mausi)